भोपाल, 27 जून 2026: अपराध की दुनिया में भी महिलाएं, पुरुषों की बराबरी कर रही है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की मां और बहन के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस थाने से लेकर कलेक्टर तक को दी गई शिकायत में, युवक की मां ने दावा किया है कि, वायरल हुए फोटो उनके नहीं है। AI से जनरेट किए गए हैं।
Bhopal Cyber Crime: AI-Generated Objectionable Images of Boyfriend's Mother, Sister Go Viral
युवक भोपाल के करौंदे इलाके में रहता है। उसकी मां ने उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ पहले छोला पुलिस थाने में शिकायत की और जब पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ तो 23 जून को कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को आवेदन दिया। अपनी एप्लीकेशन में उन्होंने बताया कि उनके 24 वर्षीय बेटे का एक लड़की से अफेयर था। कुछ संवाद उनके बेटे ने लड़की से ब्रेकअप कर लिया। परिवार को इस अफेयर और ब्रेकअप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मां ने बताया कि ब्रेकअप से नाराज होकर उनके बेटे की गर्लफ्रेंड ने उनका और उनकी 18 वर्षीय बेटी का AI से फेक फोटो जनरेट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी।
युवक की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि, मेरी बेटी की उम्र 18 वर्ष है। वह पढ़ाई कर रही है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में है। पिछले कुछ दिनों से उसने ठीक से खाना तक नहीं खाया है। पूरा परिवार सदमे में है और समाज में बदनामी का सामना कर रहा है।

.webp)