भोपाल, 8 जून 2026: Mirchandani family and Ajay Nagar के बीच जमीनी विवाद अब एक गंभीर आपराधिक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार देर रात मीरचंदानी परियानी परिवार के सिक्योरिटी गार्डों ने अजय नागर के ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शायद अजय नागर भी यही चाहते थे।
Firing Allegedly by Guards of Mirchandani Family in Bhopal Amid Land Dispute With Ajay Nagar
भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में शनिवार देर रात जमीन विवाद के चलते फायरिंग से दहशत फैल गई। शालीमार कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर साफ-सफाई करने पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों पर दो सिक्योरिटी गार्डों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूकों से करीब 12 राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
मीरचंदानी-परियानी परिवार बनाम अजय नागर जमीन विवाद
मिसरोन थाना पुलिस के मुताबिक मामला शालीमार एन्क्लेव के पास सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में करीब पांच एकड़ जमीन का है। Mirchandani Group (मीरचंदानी ग्रुप एक रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी) और अजय नागर के बीच विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। शनिवार रात अजय नागर के ठेकेदार अंकित कुमार मजदूरों के साथ जमीन की सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां तैनात गार्ड जागेश्वर शर्मा और विनोद गुर्जर ने उन्हे रोकने का प्रयास किया लेकिन ठेकेदार अंकित कुमार अपने मजदूरों के डटे रहे और यह जानते हुए कि जमीन विवादित है, जमीन पर काम करना शुरू कर दिया। यह देखते ही गार्ड्स ने अपने नियोक्ता के आदेशानुसार फायरिंग शुरू कर दी।
12 बोर की बंदूकों से 12 राउंड फायर किए
सिक्योरिटी गार्डों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूकों से करीब 12 राउंड फायर कर दिए। हालांकि उन्होंने हवाई फायर किए और किसी को टागरेट नहीं किया लेकिन इस प्रकार के फायरिंग करना एक गंभीर अपराध है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों गार्ड फायरिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू में किया और उनकी बंदूकें जब्त कर लीं। मौके से पुलिस ने करीब 250 मीटर क्षेत्र में 12 बोर कारतूस के 12 खाली खोखे बरामद किए हैं। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.webp)