भोपाल के 6 रेस्टोरेंट वाले एलर कॉम्प्लेक्स में आग लगी, फायर सिस्टम ही नहीं था

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 जून 2026
: शहर के लालघाटी इलाके में बनी तीनमंजिला इमारत में शनिवार-रविवार की देर रात आग लग गई। इसका पता सुबह उस वक्त चला, जब पड़ोस में बनी बिल्डिंग के गार्ड ने धुआं उठता देखा। एलर कॉम्प्लेक्स नाम की इस बिल्डिंग में 6 रेस्टोरेंट हैं। चिंता की बात यह है कि बिल्डिंग में ना तो कोई आटोमेटिक फायर सिस्टम है और ना ही कोई दूसरा प्रबंध। यदि पड़ौसी बिल्डिंग का गार्ड जागरुक ना होता तो क्या होता, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।  

BHOJ INN RESTAURANT वाले की लापरवाही

इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं। गार्ड ने कहा- इमारत की खिड़की से सुबह करीब 7 बजे धुआं उठता दिखा। लगा कि ये रोज की तरह किचन से उठने वाला धुआं है। लेकिन जब लपटें दिखने लगीं तो फायर ब्रिगेड को फोन किया। पता चला कि आग, भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। एक तरफ भोज इन रेस्टोरेंट में आग लगी और दूसरी तरफ कोई सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे। 

शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन वाटर टैंकर समेत 8 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दीवार तोड़कर दमकलकर्मी अंदर घुसे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। शुक्र है कि यह घटना उस समय हुई जब रेस्टोरेंट्स और मार्केट में ट्रैफिक नहीं होता। यदि यही घटना सुबह के स्थान पर शाम को हुई होती तो सरकार को जवाब देना मुश्किल हो जाता। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!