भोपाल, 12 जून 2026: भोपाल शहर के बैरागढ़ क्षेत्र में रात 3:00 बजे अचानक धमाके की आवाज सुनाई देने लगी। लोगों की नींद खुल गई और वह दहशत में आ गए। कुछ समय बाद पता चला की आतिशबाजी की एक दुकान में आग लग गई है। उसमें रखी आतिशबाजी ब्लास्ट कर रही है, लेकिन दहशत फिर भी कम नहीं हुई क्योंकि आतिशबाजी के कारण आग फैलने का खतरा था। सुबह 7:00 बजे जब आग पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया, तब कहीं जाकर लोगों को शांति मिली।
Panic in Bairagarh as Loud Explosions Begin at 3 AM, Fear Grips Area for Hours
जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ रोड स्थित सुंदर वन गार्डन के ठीक सामने सोनी पटाखा दुकान में तड़के करीब साढ़े 3 बजे आग लगी। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। ग्लोबल टेंशन के कारण लोगों में दहशत और ज्यादा बढ़ गई। कुछ दिनों पहले भोपाल में एक मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें बताया गया था कि अचानक कोई हमला हो जाए तो अपनी जान कैसे बचाएं। लोग आतिशबाजी की आवाज को, कोई हमला समझने लगे। रात का अंधेरा होने के कारण आवाज काफी तेज आ रही थी। उधर घटनास्थल पर फतेहगढ़, बैरागढ़, गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकलें पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। तब तक कई लोगों को पता चल चुका था कि एक आतिशबाजी की दुकान में आग लगी है, लेकिन दहशत फिर भी काम नहीं हुई थी।
— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) June 12, 2026
जानकारी के अनुसार, हलालपुरा में ही बड़ा पटाखा मार्केट है। जिस दुकान में आग लगी, वह कुछ ही दूर है। इसके पास पेट्रोल पंप भी है। दुकान में लाखों का कई किलो पटाखा भरा था, जो पूरी तरह से जल गया।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक तरफ की सड़क से ट्रैफिक बंद कराया। दुकान सड़क से सटकर होने की वजह से पटाखें उड़कर यहां पर आ रहे थे। बिजली कंपनी ने इलाके की लाइट बंद की। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सुबह 7 बजे तक आग काबू में आ पाई।

