BHOPAL के राहुल की जगह छतरपुर का देवेंद्र बारात लेकर पहुंच गया, कुटाई हुई, मामला भी दर्ज हो गया

Updesh Awasthee
Wrong Groom Reaches Wedding, FIR Filed
भोपाल, 15 मई 2026:
उत्तर प्रदेश के हरदोई में मध्य प्रदेश से गई एक बारात का पहले तो स्वागत किया गया और फिर जमकर कुटाई हुई। मामला दर्ज हुआ और गिरफ्तारी भी हुई। दरअसल, भोपाल के राहुल मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर लड़की को प्रपोज किया था और छतरपुर का देवेंद्र बारात लेकर पहुंच गया। 

Chhatarpur Man Reaches Wedding Venue as Groom Instead of Bhopal’s Rahul, Beaten and Booked 

कहानी इंस्टाग्राम से शुरू हुई। 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर राहुल मिश्रा नाम के एक युवक ने शाहाबाद जिला हरदोई उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती से बातचीत करना शुरू हुए किया। फिर दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच वीडियो कॉल भी होते थे। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के लिए दोनों परिवार की मुलाकात भी हुई। शादी की तारीख से हुई और 12 मई को बारात भी आ गई। बारात में 14 लोग थे। सबका जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। शानदार होटल में रुकने का इंतजाम किया गया। शाम को जब बारात घर पहुंची, और लड़की ने दूल्हे को देखा तो सारी कहानी ही बदल गई। 

लड़की ने बताया कि, वह इंस्टाग्राम पर राहुल मिश्रा से बात करती थी। जो लड़का दूल्हा बनकर आया है, वह राहुल मिश्रा नहीं है। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि दूल्हे का नाम देवेंद्र सिंह परिहार है और वह मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। इतना पता चलते ही लड़की वाले नियंत्रण खो बैठे और दूल्हे राजा सहित पूरी बारात की जबरदस्त पिटाई शुरू हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर बड़ी मुश्किल से सबको बचाया। दूल्हे राजा गंभीर रूप से घायल हैं, अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

बाकी सब भी मारपीट के कारण घायल हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया कि दुल्‍हन की तहरीर पर नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। देवेन्द्र सिंह परिहार निवासी ग्राम गटेवरा थाना सिविल लाइन जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश, मंगलदीन निवासी ग्राम गटेवरा थाना सिविल लाइन जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश, रामौतार बाजपेई निवासी ग्राम गटेवरा थाना सिविल लाइन जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश, मुकेश सेन निवासी ग्राम गटेवरा थाना सिविल लाइन जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश, शरीफ निवासी संकट मोचन पहाडिया नई ईदगाह के सामने सिविल लाइन मध्य प्रदेश, मुलायम यादव निवासी ग्राम लखरावन थाना सिटी कोतवाली छतरपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!