Twisha sharma की सास को बेल नहीं जेल और पति की गिरफ्तारी के लिए लड़ेंगे

Updesh Awasthee
जबलपुर, 22 मई 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का ट्विशा शर्मा मामला अब हाई कोर्ट में पहुंच गया है। ट्विशा शर्मा परिवार के वकील पीयूष कुमार तिवारी का कहना है कि, हम हाईकोर्ट में ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने और पति समर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। 

Twisha Sharma Case: Legal Battle Intensifies, Plea to Deny Mother-in-Law Bail and Arrest Husband

अधिवक्ता श्री पीयूष कुमार तिवारी ने कहा कि, "हम मांग करते हैं कि 15 मई को ट्रायल कोर्ट से गिरिबाला सिंह को मिली एंटीसिपेटरी बेल जल्द से जल्द कैंसल की जाए क्योंकि वह बेल ऑर्डर में बताई गई सभी शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं। सबूतों के साथ जितना हो सके छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है। हम ये सारी बातें कोर्ट के सामने पेश करेंगे। समर्थ सिंह को बेल मिलने का बिल्कुल भी चांस नहीं है। कल हम अनुरोध करेंगे कि कोर्ट दोनों केस एक साथ सुने। हम तैयारी कर रहे हैं ताकि उनका दूसरा पोस्टमॉर्टम जल्द से जल्द हो सके। 

VIDEO - ट्विशा शर्मा परिवार के अधिवक्ता पीयूष कुमार तिवारी का बयान 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!