भोपाल, 22 मई 2026: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज X पर घंटी बजाकर अपने फॉलोवर्स को बताया कि, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सतना, मुरैना, शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी और धार, ये मप्र के वे सबसे ज्यादा प्यासे 15 जिले हैं, जहां जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है! लेकिन, स्थानीय निकाय "नींद" में हैं।
Drinking Water Crisis in 15 MP Districts Including Bhopal, Congress Leader Patwari Raises Alarm
श्री पटवारी ने बताया कि, कहीं टैंकर के पीछे लाइनें हैं, कहीं सूखे नल हैं, कहीं महिलाएं किलोमीटरों दूर पानी भरने जा रही हैं! यदि कोई नहीं है, तो वह है सरकार। ऐसे सभी जिलों में भाजपा के संरक्षण में “टैंकर माफिया” फल-फूल रहा है! जल संकट की आपदा में अद्भुत अवसर ढूंढ रहा है। बड़ा सवाल यह है कि जब हजारों करोड़ की नल-जल योजनाएं बनीं, तो फिर हर गर्मी में टैंकरों का कारोबार क्यों बढ़ जाता है?
क्यों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सत्ता से जुड़े लोग पानी खरीदी-बिक्री के धंधे में हैं? क्यों इन पर पुख्ता और प्रभावी कार्रवाई नहीं होती? मध्यप्रदेश की जनता प्यास से बेहाल है और भाजपा से जुड़े लोगों की तिजोरियां “पानी के कारोबार” से ठंडी हो रही हैं। बीते ढाई साल का "रिपोर्ट कार्ड" बता रहा है, भाजपा ने जल संकट खत्म नहीं किया, पानी को "कारोबार" बना दिया।
मजे की बात: कांग्रेस के दो महापौरों को कलंक का टीका लगाया
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने इस मामले में अपनी ही पार्टी के दो महापौरों को टारगेट पर ले लिया। ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के विधायक और प्रभावशाली नेता सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार ग्वालियर नगर निगम की महापौर है। इसी प्रकार रीवा नगर निगम के महापौर श्री अजय मिश्रा है। Ajay Mishra - Baba को कौन नहीं जानता। धांसू और धमाकेदार कांग्रेस नेता हैं। श्री जीतू पटवारी ने आज इन दोनों के माथे पर भी कलंक का टीका लगा दिया।

.webp)