23 मई 2026: कुछ बिजनेस सीजनल होते हैं, कुछ फेस्टिवल पर आधारित होते हैं लेकिन कभी-कभी अचानक कोई बिज़नेस अपॉर्चुनिटी मिल जाती है। कॉकरोच जनता पार्टी एक ऐसी ही बिज़नेस अपॉर्चुनिटी है। थोड़ा गौर से देखिए तो गजब का पोटेंशियल है। अगले 3 महीने में 5 लाख की कमाई तो आराम से कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट लिमिट मात्र एक लाख रहेगी। चलिए डिस्कस करते हैं, कॉकरोच जनता पार्टी को केंद्र में रखते हुए कितने प्रकार के बिजनेस किया जा सकते हैं:-
टी-शर्ट और मर्चेंडाइज
कोई ग्राफिक डिजाइनिंग सीखने की जरूरत नहीं है। "कॉकरोच जनता पार्टी" के मज़ेदार लोगो या मीम्स वाली टी-शर्ट, मग, कैप एवं स्टिकर इत्यादि प्रिंट करके ऑनलाइन (Instagram, facebook) और ऑफलाइन एक स्टॉल लगाकर बेच सकते हैं। मशीन खरीदने की भी जरूरत नहीं है। जिसके पास मशीन है उसके साथ डील कर लीजिए। यदि वह पार्टनरशिपिंग के लिए मान जाता है तो आपका इन्वेस्टमेंट लगभग जीरो हो जाएगा। नहीं मानता तो बस थोड़ा सा पदार्थ प्रिंट करवा कर डिस्प्ले करना है। इसके बाद तो पब्लिक का जैसा रिस्पांस आएगी वैसा ऑर्डर रिप्लेस करते चले जाना।
CJP Tea Adda
कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों का उपयोग करते हुए एक चाय की दुकान खोल सकते हैं। यहां पर कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य चाय पीने आएंगे। कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों को चाय के साथ 2 बिस्किट फ्री कर सकते हैं। चाय की दुकान के आसपास कॉकरोच जनता पार्टी के पोस्टर झंडे तैयारी लगा सकते हैं। विज्ञापन करने की तो जरूरत नहीं पड़ेगी। जितने पत्रकार भाई आएं सब को चाय पिलाई है, आपका विज्ञापन फ्री में हो जाएगा।
CJP Mobile Cover
कॉकरोच जनता पार्टी का मोबाइल कवर अपने आप में एक आइडेंटी कार्ड होगा। लोग इसको अपने साथ लेकर चलना पसंद करेंगे। एक हल्का सा ट्राई करके देख लीजिए। आजकल मोबाइल कवर पर अपनी मर्जी का प्रिंट करवाना बहुत आसान है। एक सप्ताह के लिए किसी और की मशीन से प्रिंट करवाइए, और शहर में जहां पर कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा मिलती है, वहीं पर अपना छाता (कैनेपी) लगा दीजिए। रिस्पांस मिल जाए तो अपनी मशीन खुद खरीद लेना।
Political parody gifts
यह एक ऐसा प्रोडक्ट होगा, यदि मार्केट पकड़ गया तो कॉकरोच जनता पार्टी की तरह आपको रात और रात मालामाल कर देगा। नहीं पकड़ा तो.... कोई बात नहीं किसी और आइडिया पर काम करेंगे। लेकिन यदि जमता है तो करके देखिए। इसमें गिफ्ट का नहीं आपकी क्रिएटिविटी का पैसा है। वैसे सोशल मीडिया की कृपा से Political parody की कमी नहीं है।
इसके अलावा और भी बहुत कुछ हो सकता है। दो-चार आपका बिजनेस आईडियाज तो आपके दिमाग में भी आ चुके होंगे। बस एक बार ध्यान रखिए कि, इस अवसर का उपयोग करते हुए अपना बिजनेस बना लेना है। ऐसा अवसर बार-बार नहीं आता। एक बात और याद रखिए, आप नहीं करेंगे तो कोई दूसरा करेगा। और बाद में शायद आप पछता रहे होंगे।

.webp)