भोपाल की फ्लेवर्ड ठंडी चाय स्विट्जरलैंड के लिए रवाना, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्साहित

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 23 मई 2026:
यह समाचार भोपाल के सभी नागरिकों और मध्य प्रदेश के सभी MSME को मोटिवेट करने वाला है। पहली बार भोपाल की फ्लेवर्ड ठंडी चाय स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए Union Minister of Commerce & Industry श्री पीयूष गोयल काफी उत्साहित थे। 

Bhopal’s Flavoured Cold Tea Exported to Switzerland, Union Minister Piyush Goyal Excited 

श्री गोयल ने बताया कि, भोपाल से स्विट्जरलैंड भेजी गई फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली निर्यात खेप, इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भारत के MSMEs अब वैश्विक गुणवत्ता और स्वाद के मानकों पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। जो लोग "फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स" के बारे में नहीं जानते उनके लिए - यह एक ऐसा पाउडर है जिसकी मदद से तुरंत ठंडी चाय (Iced Tea) बनाई जा सकती है। इसमें नींबू, पीच, मैंगो, बेरी, कोला, आदि फ्लेवर होते हैं। यदि कोई घर में पुरानी प्रक्रिया से Iced Tea बनता है तो उसे लगभग 30 मिनट लगेंगे जबकि प्रीमिक्स की मदद से मात्र 30 सेकंड में Iced Tea तैयार हो जाती है। 

केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल का कहना है कि, APEDADOC (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority, Department of Commerce, MoC&I, Govt. of India) के सहयोग से मध्यप्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिली यह नई उपलब्धि नवाचार, मूल्य संवर्धन और निर्यात आधारित विकास को नई दिशा देगी। 

कुल मिलाकर बात ऐसी है कि, भोपाल जिसे किसी जमाने में बाबुओं, चमचों का शहर कहा जाता था। गप्पबाजी को भोपाल की पहचान बना दिया गया था। आज वह एक बिजनेस सेंटर बन गया है और भोपाल के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होने लगे हैं। भोपाल के व्यापारी केवल सरकारी नहीं बल्कि विदेशी मुद्रा भी कमाने लगे हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!