NHM के सभी कर्मचारियों को सर्विस बाय-लॉज का लाभ, कर्मचारी संगठनों के संघर्ष का नतीजा

Updesh Awasthee
चंडीगढ़, 10 मई 2026:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा सरकार की ओर से सभी एनएचएम कर्मियों को सर्विस बाय-लॉज का लाभ देने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी हाई कोर्ट द्वारा 2025 में दिए गए एक आदेश के बाद कर्मचारी संगठनों द्वारा की गई मांग के फल स्वरुप जारी किए गए हैं।

All NHM Employees to Get Service Bye-Laws Benefits After Long Struggle by Staff Unions

एनएचएम हरियाणा के मिशन निदेशक कार्यालय पंचकूला द्वारा जारी पत्र में प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए गए हैं कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे मामले डॉ. नेहा बंसल बनाम हरियाणा राज्य में 17 नवंबर 2025 को दिए गए न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हरियाणा वित्त विभाग ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब शेष सभी एनएचएम कर्मचारियों को सर्विस बाय-लॉज के लाभ देने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। हालांकि यह लाभ लंबित एलपीए के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। 

Employee Unions Win Battle

बता दें कि लंबे समय से कर्मचारी संगठन यह मांग उठा रहे थे कि केवल याचिकाकर्ताओं तक लाभ सीमित रखने के बजाय सभी कर्मचारियों को समान अधिकार दिए जाएं। अब सरकार के इस आदेश के बाद हजारों कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, नियमबद्ध कार्यप्रणाली और अन्य प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आदेश में सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस फैसले का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

सर्विस बाय-लॉज का मतलब क्या होता है

सर्विस बाय-लॉज (Service Bye-laws) किसी भी संस्था, संगठन या कंपनी के वे आंतरिक नियम और विनियम होते हैं जो वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सेवा शर्तों को निर्धारित करते हैं। सरल शब्दों में, यह एक "नियम पुस्तिका" (Rule Book) है जो नियोक्ता (Employer) और कर्मचारी (Employee) के बीच के पेशेवर संबंधों को स्पष्ट करती है। 

इसमें शामिल मुख्य बिंदु
एक मानक सर्विस बाय-लॉज में आमतौर पर निम्नलिखित जानकारियां होती हैं:
भर्ती और नियुक्ति: नौकरी के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और प्रोबेशन (परिवीक्षा) अवधि की शर्तें।
कार्य समय और अवकाश: ऑफिस का समय, शिफ्ट, साप्ताहिक छुट्टियां और विभिन्न प्रकार की लीव (CL, EL, Medical Leave) के नियम।
वेतन और भत्ते: सैलरी स्ट्रक्चर, इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि), बोनस और अन्य भत्तों की जानकारी।
आचरण और अनुशासन: कार्यस्थल पर व्यवहार के नियम, अनुशासनहीनता पर की जाने वाली कार्रवाई और शिकायत निवारण प्रक्रिया।
पदोन्नति और स्थानांतरण: प्रमोशन के मापदंड और ट्रांसफर की शर्तें।
सेवानिवृत्ति और त्यागपत्र: रिटायरमेंट की आयु, इस्तीफा देने की प्रक्रिया और नोटिस पीरियड की अवधि।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!