इंदौर, 12 मई 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इंदौर ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025 का परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। यह परिणाम विज्ञापन क्रमांक 01/सेट/परीक्षा/2025 के संदर्भ में 11 मई 2026 को जारी किया गया। आयोग ने फिलहाल 21 विषयों के लिए मुख्य भाग (87%) का परिणाम जारी किया है, जबकि शेष विषयों के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। डायरेक्ट लिंक इस समाचार में भी है।
MP SET 2025 Result 87 Percent Main Part
आयोग ने स्पष्ट किया है कि माननीय उच्च न्यायालय के विचाराधीन प्रकरणों के कारण परीक्षा परिणाम को दो भागों में विभाजित किया गया है। वर्तमान में 87 प्रतिशत पदों के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। यह प्रक्रिया मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 05.10.2023 के निर्देशों और UGC नई दिल्ली के 06 प्रतिशत अर्ह संख्या (स्लॉट) के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न की गई है।
MPPSC SET 13 Percent Provisional Result Status
महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि 13 प्रतिशत अनारक्षित (UR) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए परीक्षा परिणाम अभी प्रावधिक (Provisional) रूप से होल्ड पर रखा गया है। यह 13 प्रतिशत परिणाम संबंधित न्यायालयीन प्रकरण के अंतिम न्यायिक निर्णय के पश्चात ही घोषित किया जाएगा।
MP SET Cut Off Marks 2025 Subject Wise
आयोग ने परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। उदाहरण के लिए, Computer Science and Applications के लिए अनारक्षित (UR) वर्ग का कट-ऑफ 174 अंक, जबकि Geography के लिए 210 अंक रहा है। इसी प्रकार History के लिए UR कट-ऑफ 200 अंक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार विस्तृत कट-ऑफ सूची आधिकारिक सूचना पत्र में देख सकते हैं।
MP SET Exam 2025 Qualifying Criteria
इस परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 को 31 विषयों के लिए किया गया था। पात्रता के लिए अनिवार्य प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) और संबंधित ऐच्छिक विषय के दोनों प्रश्न पत्रों में सम्मिलित रूप से 06 प्रतिशत अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपनी श्रेणी में अंतिम चयनित उम्मीदवार के समान अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें भी सफल अभ्यर्थियों की सूची में स्थान मिला है।
How to Download MP SET Electronic Certificate 2025
सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ई-प्रमाण पत्र (Electronic Certificate) आयोग की वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। अपडेट्स के लिए नियमित रूप से भोपाल समाचार डॉट कॉम का अवलोकन करते रहें। ध्यान रहे कि परीक्षा प्रणाली में पुनर्मूल्यांकन या पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है।
मुख्य विषयों की सूची जिनका परिणाम जारी हुआ:
- Computer Science and Applications
- Criminology
- Defence and Strategic Studies
- Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Science
- Geography
- History
- Home Science
- Law
- Library and Information Science
- Marathi
- Mathematical Sciences
- Music
- Performing Arts
- Philosophy
- Physical Science
- Psychology
- Sanskrit
- Sanskrit Traditional Subjects
- Urdu
- Visual Arts
- Yoga

