मध्य प्रदेश: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 जिला परियोजना समन्वयक की नियुक्तियां

Updesh Awasthee
भोपाल, 07 मई 2026
: मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और मजबूती लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी किया है। मंत्रालय, वल्लभ भवन (Bhopal) से 6 मई 2026 को जारी इस आदेश के तहत, राज्य शिक्षा केंद्र के अंतर्गत कार्यरत 9 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित लोक सेवकों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर जिला परियोजना समन्वयक (DPC), जिला शिक्षा केंद्र के पद पर पदस्थ किया गया है।

Madhya Pradesh: Major Reshuffle in School Education Department, 9 District Project Coordinators Appointed

आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को इन जिलों की कमान सौंपी गई है:
  • श्री अशोक शुक्ल: सिंगरौली के प्राचार्य पद से मंडला जिले का DPC नियुक्त किया गया है।
  • श्री दिवाकर तिवारी: सतना के विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) से अब DPC डिंडोरी।
  • श्री सुधीर कुमार साकेत: सतना के शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर से DPC बैतूल।
  • श्री अखिलेश कुमार राजपूत: दतिया के BRC पद से रतलाम के DPC पद की जिम्मेदारी।
  • श्री शिवब्रह्म सिंह: ग्वालियर के BRC पद से अब भिंड जिले में DPC पदस्थ किए गए हैं।
  • श्री अनिल कुमार पटेल: शहडोल के सहायक परियोजना समन्वयक (APC) से अब मंदसौर जिले के DPC बनाए गए।
  • श्री राजेश कुमार पाल: लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), भोपाल में सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पद पर कार्यरत थे, अब शाजापुर जिले की कमान संभालेंगे।
  • श्री हीरेन्द्र सिंह तोमर: मुरैना के APC पद से अब दतिया जिले के DPC बनाए गए हैं।
  • श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी: रीवा के BRC पद से स्थानांतरण कर इन्हें DPC नरसिंहपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!