कोहेफिजा भोपाल में MBBS छात्रा के मकान मालिक ने भी सुसाइड कर लिया, परिजन और पुलिस ने परेशान कर रखा था

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 मई 2026
: गांधी मेडिकल कॉलेज से MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा की संदिग्ध का मामला तो आपको याद ही होगा। उसकी डेड बॉडी बाथरूम में मिली थी। 3 महीने बाद उसके मकान मालिक विजय राठौर ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजन और पुलिस उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इसके चलते वह पिछले 3 महीने से लगातार मानसिक तनाव में थे। 

Bhopal Latest News: Landlord of MBBS Student Dies by Suicide After Alleged Pressure

यह मामला उसी घटना से जुड़ा है जिसमें फरवरी महीने में गांधी मेडिकल कॉलेज की 19 साल की छात्रा रोशनी का शव उसके किराए के कमरे के बाथरूम में मिला था। उस समय घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन बाद में पुलिस की फॉरेंसिक जांच में उसके मोबाइल से एक मैसेज सामने आया, जिसे सुसाइड नोट बताया गया। उसमें छात्रा ने नीट और एमबीबीएस की पढ़ाई के दबाव का जिक्र करते हुए माफी मांगी थी। पुलिस के अनुसार यह संदेश घटना से कुछ घंटे पहले खुद को भेजा गया था। 

घटना के समय छात्रा की मौत के बाद मामला काफी संवेदनशील हो गया था। मेडिकल छात्रों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोहेफिजा थाने के बाहर देर रात तक प्रदर्शन भी किया था। हालात को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। हालांकि जांच के दौरान अब तक किसी तरह की हत्या के सबूत सामने नहीं आए थे। अब मकान मालिक की आत्महत्या के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। 

उनकी पत्नी श्रीमती करुणा राठौर का कहना है कि उनके पति को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रा के परिजन घर आकर दबाव बनाते थे और कार्रवाई की मांग करते हुए धमकी भरे तरीके से बात करते थे। परिवार का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम ने विजय राठौर को अंदर से तोड़ दिया था।

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मृतक की बेटी बेंगलुरु में है, उसके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि विजय की तरफ से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए दोनों घटनाओं को जोड़कर फिलहाल कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इन्वेस्टिगेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!