उच्च शिक्षा मंत्री सर, LNCT कॉलेज के क्लासरूम भट्टी की तरह तप रहे हैं, पंखे लगवा दीजिए प्लीज

Updesh Awasthee
माननीय इंदर सिंह जी उच्च शिक्षा मंत्री
, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल, मध्य प्रदेश। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम LNCT रायसेन रोड, भोपाल का छात्र हूँ। वर्तमान में भोपाल का तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। हमारी कक्षाएं ऐसे फ्लोर पर हैं, जिसके ऊपर कोई अन्य फ्लोर नहीं है, जिस पर सीधी धूप पड़ने के कारण कक्षाएं भट्टी की तरह तप रही हैं।

LNCT Classrooms Feel Like Furnaces’: Students Appeal to Higher Education Minister for Fans

कॉलेज प्रबंधन को हमने कई बार मौखिक एवं लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन न तो कूलर की व्यवस्था की गई है और न ही पंखों की। इस भीषण गर्मी के कारण कई छात्र बीमार हो चुके हैं और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रबंधन का उदासीन रवैया छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। नियम बनाया गया है कि 75% उपस्थिति नहीं है तो आप एग्जाम और प्लेसमेंट में नहीं बैठ पाओगे।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस विषय में तत्काल संज्ञान लें और कॉलेज प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं (पंखे/कूलर) सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान करें। भवदीय, MBA ALL SECTIONS STUDENTS

अस्वीकरण: खुला खत एक ओपन प्लेटफॉर्म है। यहाँ मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं, सुझाव देते हैं, और समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी हैं। यदि आपके पास भी कुछ ऐसा है, जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजें। हमारा ई-मेल पता है: editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!