अशोक नगर का रेलवे स्टेशन देखा है क्या, Photos देखिए, पहचान नहीं पाओगे

Updesh Awasthee
भोपाल, 19 मई 2026
: रेलवे स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए चल रही “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अशोकनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य डीआरएम श्री पंकज त्यागी के गाइडेंस में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह दावा पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी ने किया है।

Ashok Nagar Railway Station Looks So Beautiful, You’ll Want to Visit Once

बताया है कि, लगभग 24.10 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अपग्रेड और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के कई कार्य किए जा रहे हैं। अशोकनगर स्टेशन एनएसजी-5 श्रेणी का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां यात्रियों की सुविधा और बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए कई विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया (परिसंचरण क्षेत्र) में सुधार और ब्यूटीफिकेशन (सौंदर्यीकरण) का काम पूरा हो चुका है। साथ ही बीना छोर पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 का वाइडनिंग (चौड़ीकरण) भी किया गया है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कवर ओवर शेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म 1 और 2 के फ्लोर में सुधार कार्य भी किया गया है, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। 

स्टेशन भवन के फ्रंट, टॉयलेट्स में सुधार, इंटीरियर (आंतरिक भाग) और वेटिंग रूम्स का मॉडर्नाइजेशन किया गया है। इसके साथ ही दूसरे एंट्री गेट के विकास का काम और यात्रियों की सुरक्षित एवं आसान आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण दूसरे फेज में चल रहा है। इससे प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। इस काम को इस फाइनेंशियल ईयर (31 मार्च 2027 तक) में पूरा करने का लक्ष्य है। 

Ashok Nagar Railway Station Photos Go Viral

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!