दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से जीतू पटवारी में टेरामाइसिन का इंजेक्शन लगाया, तुरंत असर दिखाई दिया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 01 मई 2026:
कांग्रेस पार्टी में आप दिग्विजय सिंह का समर्थन कर सकते हो, विरोध कर सकते हो लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते। राजधानी में आयोजित एक मीटिंग में श्री दिग्विजय सिंह ने, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी में ऐसा टेरामाइसिन का इंजेक्शन लगाया कि इसका असर तुरंत दिखाई दिया। रात को सोने से पहले, नींद की दवा लेने, जीतू पटवारी, राजा साहब की डिस्पेंसरी पहुंच गए। 

Digvijaya Singh Takes Jibe at Jeetu Patwari from Stage, ‘Terramycin Injection’ Remark Sparks Buzz

भोपाल में आज शुक्रवार को अनुसूचित जाति विभाग की बैठक का आयोजन था। इसी मीटिंग में श्री दिग्विजय सिंह ने सबके सामने श्री जीतू पटवारी पर तंज कर दिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद अहिरवार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी मौजूद थे। दिग्विजय सिंह ने कहा- संगठन के स्वरूप पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज बहुत सारे लोगों ने मुझे बताया कि बाल्मीकि और बसोर समाज का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर कोई सदस्य नहीं हैं। जीतू भाई आप तो अपॉइंट कर दो। केसी वेणुगोपाल से आप जो कहोगे वो लिखवाकर ले आओगे। हमको आप पर भरोसा है। जितने प्रिय आप केसी वेणुगोपाल के हो पीसीसी प्रेसिडेंट पूरे देश में नहीं मिलेगा। आपका कहा कोई टालता है क्या? 

यहां राजेन्द्र गौतम बैठे हैं कभी इन्होंने आपकी बात टाली है क्या? दिग्विजय ने आगे फिर कहा- एआईसीसी में आपकी जो पकड़ है, हम लोगों की थोड़ी न है। अभी बहुत सारे प्रदेश पदाधिकारी हैं। इन वर्गों के सदस्यों को जोड़ दो।

जीतू पटवारी सरेंडर हुए लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं माने

प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने बात को संभालने के लिए, सबके सामने श्री दिग्विजय सिंह के समक्ष समर्पण करते हुए कहा कि, "सर चेला तो आप ही का हूं" लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं माने। उन्होंने रैपिड फायर करते हुए कहा कि, "हां चेला हो, लेकिन गुरु रह गए गुड़ और चेला हो गया शक्कर"।

नींद की दवाई लेने जीतू भाई, राजा साहब की डिस्पेंसरी पहुंचे

श्री जीतू पटवारी को समझ में आ गया था की बात बिगड़ने वाली है। श्री पटवारी, राजा साहब को अच्छी तरह से जानते हैं। राजा साहब को राष्ट्रीय नेतृत्व ने फ्री कर दिया है, अब राजा साहब कुछ भी कर सकते हैं। श्री पटवारी को यह भी बताएगी राजा साहब के पास, वह सारी जानकारी है, जिसके कारण बड़ा बवाल हो सकता है। कुल मिलाकर एक छोटे से स्टेटमेंट ने श्री जीतू पटवारी की नींद उड़ा दी और नींद की दवाई लेने के लिए श्री जीतू पटवारी, राजा साहब की डिस्पेंसरी पहुंच गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!