इंदौर, शाजापुर, मुरैना, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, खलघाट में कांग्रेस का चक्का जाम

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 मई 2026:
मध्य प्रदेश में किसानों को फसल का उचित दाम दिलवाने और समस्याओं के समाधान की मांग के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर खलघाट से लेकर मुरैना तक लगभग 580 किलोमीटर के क्षेत्र में 7 जगह पर चक्का जाम किया गया। इसके कारण आज नेशनल हाईवे का ट्रैफिक काफी डिस्टर्ब रहा। जबकि कांग्रेस पार्टी ने इसे एक सफल और सांकेतिक प्रदर्शन बताया। प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि अगला आंदोलन पंचायत स्तर तक होगा। 

अगली बार मुख्यमंत्री के घर की तालाबंदी कर देंगे: जीतू पटवारी

शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा, ग्वालियर के निरावली तिराहे, इंदौर बायपास, महू और मुरैना सहित कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा कि कांग्रेस ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय समय पूरा होते ही किसान और कार्यकर्ता सड़क से हट गए। उन्होंने कहा- अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। अगर सरकार फिर भी नहीं मानी, तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। 

हम मोहन और शिवराज को चैन से नहीं बैठने देंगे

श्री पटवारी ने कहा कि, किसान के बेटों ने आज NH 3 जाम किया तो भाजपा सरकार ने जैमर लगवाकर नेटवर्क बंद कर दिया, ताकि हमारी आवाज़ बाहर न जा सके। मोहन भैया, किसानों के बेटों की ज़ुबान तो पकड़ लोगे, पर आवाज़ कैसे पकड़ोगे? जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, तब तक हम मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान को चैन से बैठने नहीं देंगे। आज किसानों के लिए सड़क सत्याग्रह कर रहे हैं, और मोहन यादव अगर हम किसानों के बेटों पर मुकदमे करना चाहते हैं, तो अगली बार हम जेल भरो आंदोलन करेंगे। ना डरेंगे, ना झुकेंगे।

ग्वालियर में चक्काजाम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं विधायकों की गिरफ़्तारी

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!