शिवपुरी, 7 मई 2026: सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक दिनेश नरवरिया की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया गया है कि उनकी ड्यूटी जनगणना में लगाई गई थी। जब वह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे तब एक्सीडेंट हुआ। कलेक्टर एवं मुख्य जनगणना अधिकारी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। क्षेत्र के सर्वोच्च नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से भी शोक प्रकट नहीं किया गया है।
Census Employee Dies in Road Accident in Madhya Pradesh, No Official Confirmation Yet
फिलहाल कर्मचारी नेताओं की ओर से बताया गया है कि, शासकीय प्राथमिक विद्यालय फॉर्म का पुरा मामोनी,जन शिक्षा केन्द्र सतनवाड़ा में पदस्थ शिक्षक दिनेश कुमार नरवरिया जनगणना कार्य के सिलसिले में अपनी ड्यूटी पर निजी बाइक से जा रहे थे। सतनवाड़ा थाने के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बुधवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
ऐसी परिस्थितियों के लिए सरकारी प्रावधान
जनगणना अधिनियम 1948 में ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए कोई प्रावधान नहीं है। चुनाव ड्यूटी में कर्मचारियों की मौत पर 20 लाख मुआवजा का प्रावधान है परंतु जनगणना में ऐसा भी कोई प्रावधान नहीं है। उम्मीद है कि यह मामला, इस विषय की ओर ध्यान केंद्रित करने में सफल रहेगा और कोई प्रावधान किया जा सकेगा।

.webp)