कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी शुरू, अलर्ट जारी

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 मई 2026
: भारत के नाराज, आलसी और बेरोजगार युवाओं के आक्रोश से पैदा हुई कॉकरोच जनता पार्टी, जहां एक तरफ एक बुलंद आवाज बन रही है वहीं दूसरी तरफ इसके नाम पर ठगी का कारोबार भी शुरू हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम का ठग लोगों को सदस्य बनाने का झांसा देकर फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर ठगी कर रहे हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Cyber Fraud Begins in the Name of Cockroach Janata Party, Public Alert Issued

पुलिस के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी मई 2026 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन राजनीतिक आंदोलन है। साइबर ठग इसकी लोकप्रियता का फायदा उठा रहे हैं। वे WhatsApp, Telegram और SMS के जरिए लोगों को APK, PDF, LINK भेजते हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करने, ऑनलाइन ओपन करने या डाउनलोड करने से किसी का मोबाइल हैक हो जाता है और किसी की बैंकिंग डिटेल चोरी हो जाती है। फोन बुक और पर्सनल फोटो वीडियो तो सबके कंप्रोमाइज होते हैं।

सलाह- अनजान लिंक पर क्लिक न करें

साइबर सेल ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड या फॉरवर्ड न करें। मोबाइल ऐप केवल Google Play Store या आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें। यदि गलती से कोई संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो जाए, तो उसे तुरंत हटाकर सभी आवश्यक पासवर्ड बदल दें।

इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध की सूचना राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर दी जा सकती है। पुलिस ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत अपने बैंक को सूचित करना चाहिए और नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!