सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य के घर एक करोड़, आधा किलो सोना, 4 किलो चांदी, 10 लाख नगद

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 23 मई 2026:
सरकारी सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य के घर एक करोड़ का मामला सामने आया है। इसमें आधा किलो सोना, 4 किलो चांदी और 10 लाख रूपए नगद बताए गए हैं। यह खुलासा लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई में नहीं हुआ है बल्कि बदरवास थाने में दर्ज हुए एक मामले में हुआ है। 

Rs 1 Crore, Gold, Silver and Cash Found at CM Rise School Principal’s House

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 निवासी सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य महेंद्र कुमार गुप्ता (उम्र 58 वर्ष) द्वारा पुलिस को शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर किचन की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब आधा किलो सोने के जेवर, 4 किलो चांदी तथा 10 लाख रुपए नकद चुरा लिए। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उन्हें चोरी का पता चला। 

पुलिस ने नियम के अनुसार चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन सवाल तो बनता है कि, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य, मतलब एक सरकारी कर्मचारी के घर पर इतना माल क्यों रखा हुआ था। आधा किलो सोना, 4 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नगद कहां से आए। आय के स्रोतों की जांच किया जाना भी जरूरी है। यहां उल्लेख करना होगा कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के एक अन्य जिले में स्कूलों के टॉयलेट के मामले में 17 लाख का मामला सामने आ चुका है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!