डायमंड बैंड पार्टी भोपाल को मुख्यमंत्री ने दिया एक लाख के इनाम

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 मई 2026:
नगर पालिका निगम भोपाल के नवीन भवन के उद्घाटन अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में डायमंड बैंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत शहनाई वादन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पार्टी के मुख्य सदस्य श्री लक्ष्मण राव को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी।

Chief Minister Honours Diamond Band Party of Bhopal With Rs 1 Lakh Reward

मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी टी.टी. नगर वृत्त डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा डायमंड बैंड पार्टी के मुख्य सदस्य श्री लक्ष्मण राव को एक लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।समारोह में डायमंड बैंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक शहनाई वादन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा सराहा गया। समाचार क्रमांक/445/070/ विजय/अरुण शर्मा
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!