भोपाल, 11 मई 2026: पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज स्वयं बताया है कि आने वाले दिनों में 10000 नई वैकेंसी ओपन करने जा रहे हैं। इस प्रकार उनके कार्यकाल में लगभग 18000 पुलिस भर्ती पूरी हो जाएगी।
MP Police Recruitment 2026: Chief Minister Announces at 10,000 Upcoming Posts
राजधानी भोपाल में आज रवींद्र भवन में आयोजित केएफ रूस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती आज तक मध्य प्रदेश में नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग 23000 पद रिक्त हैं। 10000 पुलिस भर्ती के बाद, जितने भी पद रिक्त बचेंगे उनको भी इसी कार्यकाल में भरने का काम करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, मध्य प्रदेश में पुलिस फोर्स को, निडर होकर काम करने के लिए जो भी जरूरत होगी, सरकार की तरफ से मदद की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस विभाग में भर्तियां जारी हैं। वर्ष 2023 और 2024 की भर्तियां पूर्ण हो गई हैं। अब वर्ष 2026 की नई भर्ती में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिसकर्मियों की भर्ती शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने 22 हजार 500 भर्तियों का लक्ष्य रखा था। अगले वर्ष इसे पूरा करने के लिए फिर भर्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बैंड तक के लिए भर्ती निकाली गई है। पुलिस विभाग हमारे परिवार का हिस्सा है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उनकी सुख-सुविधाओं की चिंता करना भी हमारा दायित्व है।
डायल 112 सेवा का क्रियान्वयन, पिछले साल कुल साढ़े 8 हजार पदों पर पुलिस भर्ती की स्वीकृति प्राप्त हुई है। कॉन्स्टेबल भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और सिपाहियों को ज्वाइनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में प्रदेश पुलिस बल में 10 हजार पदों पर भर्ती की स्वीकृति शीघ्र ही मिलने की संभावना है।

