भोपाल, 6 MAY 2026: बैंक के अधिकारी अपने खाता धारकों को ठगी से बचने के तरीके बताते हैं। टीवी पर सरकार की तरफ से लगातार विज्ञापन आते हैं, और लोकल न्यूज़ में हर रोज इस तरह की खबरें आ रही है। भारतीय स्टेट बैंक से रिटायर्ड हुए अधिकारी यदि भोपाल के समाचार नियमित रूप से पढ़ते तो, ना तो साइबर ठगी का शिकार होते और ना ही पुलिस के चक्कर लगाने पड़ते। यदि आप नियमित पाठक नहीं है तो पढ़िए, गूगल पर कंपनी का हेल्पलाइन नंबर सर्च करने का सही तरीका एक बार फिर बता देते हैं।
SBI Retired Branch Manager Duped in Cyber Fraud Case in Bhopal
मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर निवासी 68 वर्षीय राजकुमार जायसवाल भारतीय स्टेट बैंक से रिटायर्ड हैं। पिछले दिनों उनका एक पार्सल मुंबई से आना था। पार्सल की स्थिति जानने के लिए उन्होंने 29 अप्रैल को गूगल पर कोरियर कंपनी का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने पर दूसरी ओर से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपित ने पार्सल ट्रैकिंग के नाम पर महज दो रुपये का शुल्क बताकर एक लिंक भेजी। भरोसे में आकर जैसे ही जायसवाल ने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1.98 लाख रुपये निकाल लिए गए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत भोपाल साइबर क्राइम के माध्यम से टीटी नगर थाने पहुंची, जहां एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
यह बिल्कुल भी कोई नई घटना नहीं है। इस तरह के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं और हर रोज लोकल न्यूज़ में प्रकाशित भी हो रहे हैं। यदि श्री जायसवाल लोकल न्यूज़ पढ़ रहे होते तो उनको पता होता कि इस प्रकार की किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। यदि वह भोपाल समाचार डॉट कॉम नियमित रूप से पढ़ते तो उन्हें पता होता कि, गूगल पर किसी भी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर किस प्रकार से सर्च किया जाना चाहिए, ताकि साइबर क्राइम का शिकार होने से बचा जा सके। आपकी सुविधा के लिए हम एक बार फिर से बता देते हैं:-
सर्च करते समय हमेशा यह पैटर्न अपनाएँ:
“Company Name official customer care number”
“Company Name support contact official website”
उदाहरण:
“Flipkart official customer care number”
“SBI customer care official website”
केवल “customer care number” लिखकर सर्च करना जोखिम भरा है।
केवल Official Website से नंबर लें
यह सबसे सही तरीका है। सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट सर्च करें। सर्च रिजल्ट में वेबसाइट URL देखें
जैसे:
sbi.co.in (SBI का असली)
amazon.in (Amazon का असली)
किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL ध्यान से पढ़ें।
Google Business Listing पर अंधा भरोसा न करें
कई बार फर्जी लोग Google Maps / Listing में अपना नंबर डाल देते हैं। खासकर बैंक, गैस, बिजली, courier services के नाम पर। नंबर लेने से पहले उसे official website से cross-check करें।
“Call Now” बटन से बचें
कुछ वेबसाइट सीधे “Call Now” बटन दिखाती हैं। क्लिक करते ही कॉल स्कैमर को लग जाती है। खुद नंबर dial करें, auto-call बटन का उपयोग न करें।
Red Flags पहचानें
अगर नंबर पर कॉल करने के बाद:
OTP मांगें
Screen sharing (AnyDesk, TeamViewer) install करने को कहें।
Bank details / card CVV पूछें।
किसी भी प्रकार की लिंक पर तत्काल क्लिक करने के लिए कहे।
तुरंत कॉल काट दें - यह 100% fraud है।
Multiple Source Verification करें
यदि कोई कंफ्यूजन है तो संदिग्ध नंबर को गूगल पर डालकर सर्च करें।
कंपनी की Official website
Company के verified social media (Twitter, Facebook)
Mobile app
इन सभी जगह पर कंपनी का नंबर मिलना चाहिए।
Emergency में Direct App का उपयोग करें
अगर कंपनी का mobile app है:
उसी app के “Help / Support” section से नंबर लें। यह सबसे सुरक्षित तरीका है
Simple Rule
Google पर नंबर खोजने से ज्यादा जरूरी है: “Official Source से Verify करना”। इसलिए जब भी किसी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर चाहिए तो सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट को सर्च कीजिए। गूगल पर किसी का हेल्पलाइन नंबर सर्च मत कीजिए।

.webp)