प्रिंस पूल भोपाल में भीड़, 12वीं का छात्र की मौत, मैनेजमेंट की लापरवाही का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 मई 2026:
परवलिया थाना क्षेत्र में मुबारकपुर स्थित Prince Pool (स्विमिंग पूल) में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर हरिशंकर वर्मा का कहना है कि स्विमिंग पूल में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि, अफरा तफरी के कारण बालक की मौत हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर के बयान के आधार पर कहा जा सकता है कि यह मामला एक्सीडेंट का नहीं बल्कि मैनेजमेंट की लापरवाही से हुई मौत का है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। 

Chaos at Bhopal Prince Pool Leads to Death of Class 12 Student, Probe Demanded

परवलिया थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा के मुताबिक, अस्मित डीआईजी बंगला इलाके का निवासी था और 12वीं कक्षा का छात्र था। रविवार को वह अपने दोस्त आलोक तिवारी का जन्मदिन मनाने 8 से 10 दोस्तों के साथ मुबारकपुर स्थित प्रिंस वाटर पार्क गया था। 

वाटर पार्क मैनेजमेंट की लापरवाही से हुई मौत

बताया जा रहा है कि सभी युवक स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान कम जगह में अधिक लोगों के उतरने से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। कुछ देर बाद अस्मित पानी में बेसुध हालत में मिला। दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, इसलिए हादसे के फुटेज नहीं मिल सके हैं। पुलिस मृतक के दोस्तों और वाटर पार्क कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!