भोपाल में बकरीद से पहले मुख्तार मलिक के बेटे को पुलिस उठा ले गई

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 मई 2026:
पुलिस कमिश्नर लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि किसी ने भी, किसी भी नियम का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते पुलिस ने मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक को गिरफ्तार कर दिया। शायद वह खुद को रहमान समझ बैठा था लेकिन उसको पता नहीं था कि, धुरंधर भी उसके बाजू में ही है। 

Bhopal Bakrid Security Operation: Mukhtar Malik’s Son Detained by Police

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक यासीन मलिक के खिलाफ करीब नौ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए प्रशासन ने उसे छह माह के लिए जिला बदर किया था। इस आदेश के अनुसार वह 6 महीने तक भोपाल शहर में प्रवेश नहीं कर सकता था। उसने पुलिस के लगाए प्रतिबंध का पालन नहीं किया और भोपाल शहर में घुस आया। बताया जा रहा है कि जिला बदर की कार्रवाई को अभी तीन महीने ही हुए थे। पुलिस के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि यासीन मलिक कोहेफिजा इलाके में अपनी मां के घर के बाहर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ। इसके बावजूद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह जिला बदर के बावजूद शहर में क्यों मौजूद था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!