भोपाल, 25 मई 2026: लोकायुक्त मतलब भ्रष्टाचार के खिलाफ और आदर्श जीवन के लिए एक्शन लेने वाली एजेंसी, लेकिन मध्य प्रदेश में लोकायुक्त वाले भी दबंग होते हैं। भोपाल में लोकायुक्त के हेड कांस्टेबल की टोयोटा हाइराइडर कार नशे में टल्ली होकर राजधानी की राहों में ऐसी बहकी, लगभग 12 किलोमीटर के क्षेत्र में 40 लोगों को टक्कर मारी जिसमें से 25 लोग घायल हो गए।।
Bhopal Lokayukta Head Constable’s Car Runs Over Crowd, 25 People Injured
लोकायुक्त के हेड कांस्टेबल का नाम श्री नरेंद्र हरियाले है। टोयोटा हाइराइडर कार उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना वाले दिन उनका बेटा आदित्य हरियाले, गाड़ी लेकर गया था। उसके दोस्त तुषार का बर्थडे था। आदित्य ने अपने पापा की गाड़ी में अपने दोस्त तुषार के अलावा अन्य दोस्त सर्वा, संभव और अरीम को ले लिया था। सब ने जमकर पार्टी की। नशे में टल्ली होने के बाद रात के समय आदित्य अपनी गाड़ी लेकर भोपाल शहर की सड़कों पर निकला। रेलवे स्टेशन पर आदित्य ने सर्वा को गाड़ी ड्राइव करने के लिए कहा। आदित्य का कहना था कि उसे बहुत नशा हो गया है। सर्वा करने गाड़ी हाथ में लेते ही, उसे तूफान बना दिया।
बजरिया से अशोका गार्डन, इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए मीनल तक पहुंचे। लगभग 10 या 12 किलोमीटर के रास्ते में उन्होंने 40 लोगों को टक्कर मारी। इसमें से 25 लोग घायल हो गए। कांड होते ही तुषार, संभव और अरीम भाग गए। गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं सर्वा और आदित्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भयंकर भीड़ और मीडिया अटेंशन के कारण बजरिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।
यहां उल्लेख करना उचित होगा कि शहर में इतना बड़ा कांड हुआ लेकिन कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता ना तो घायलों की मदद करने के लिए आगे आया और ना ही मामला दर्ज करवाने की लिए, पीड़ित परिवारों के सपोर्ट में पुलिस थाने तक पहुंचा। उल्लेख इसलिए किया क्योंकि कांग्रेस के नेता टीवी डिबेट में मीडिया को टारगेट करते हैं लेकिन मौके पर जनता का साथ देने के लिए सिर्फ मीडिया ही होती है। कांग्रेस की तो सैटरडे नाइट होती है।

.webp)