भोपाल का युवक हनी ट्रैप का शिकार, 4 साल में 30 लाख दिए फिर भी पीछा नहीं छूटा

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 मई 2026:
राजगढ़ जिले के ब्यावर पुलिस थाने में भोपाल के एक युवक को ब्लैकमेल किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भोपाल का युवक 4 साल पहले हनी ट्रैप का शिकार हुआ था। 4 साल में उसने 30 लाख रुपए ट्रांसफर किए परंतु फिर भी उसे मुक्ति नहीं मिली। अंत में पुलिस के पास जाना ही पड़ा।

दोस्त ने मजे करने बुलाया और फंसा लिया

पीड़ित कुलदीप चक्रवर्ती ने पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ब्यावरा के वार्ड-2 भंवरगंज निवासी कमल प्रजापति पिछले चार साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित की आरोपी से वर्ष 2014 से पहचान थी। वर्ष 2021 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए ब्यावरा बुलाया। भोपाल बायपास स्थित एक होटल में मुलाकात के दौरान चाय पीने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने एक महिला के साथ उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग करता रहा। 

ब्लैकमेल हुए भोपाल के कुलदीप चक्रवर्ती ने 2 महीने में 26 लाख ट्रांसफर किया

बदनामी के डर से युवक आरोपी को अलग-अलग माध्यमों से करीब 30 लाख रुपए देता रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि इनमें से 26 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जबकि 4 लाख रुपए नकद दिए गए। ऑनलाइन लेनदेन 21 मई 2023 से 7 जुलाई 2023 के बीच हुए थे।

ब्यावर का कमल प्रजापति ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी, आरोपी और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जांच के बाद गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह के अन्य मामलों में और लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!