भोपाल, 30 मई 2026: खंडवा जिला स्थित ओंकारेश्वर में दर्शन करने और अधिक मास का स्नान करने नर्मदा नदी में उतरा 17 वर्षीय छात्र देखते ही देखते गायब हो गया। लोगों ने बताया कि वह लगातार गहराई की तरफ चला जा रहा था और फिर डूब गया। घटना 28 तारीख की है और आज 30 तारीख तक उसका कुछ भी नहीं पता चल पाया है।
Bhopal Student Missing in Narmada River Near Omkareshwar for 3 Days
जानकारी के अनुसार, जयवर्धन टोयला (उम्र 17 वर्ष), शक्ति नगर छिंदवाड़ा का रहने वाला था भोपाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने गया था। 28 तारीख को गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सभी युवक ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान जयवर्धन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में लापता हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, ओंकारेश्वर थाना पुलिस तथा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि अधिक मास के चलते इन दिनों ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, बावजूद इसके लापरवाही के चलते हादसों का खतरा बना हुआ है।

.webp)