सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Updesh Awasthee
विदिशा,1 अप्रैल 2026 सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम(2026-27) मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
 

समस्त उपस्थित अतिथियों द्वारा सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को आयोजित है कि जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री मुकेश टंडन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी मैडम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा मैडम, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता जी, सीईओ जिला पंचायत श्री ओ. पी. सनोदिया जी, एसडीएम सर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्य मुंदडा मैडम एवं समस्त उपस्थित अतिथियों द्वारा सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री बलराम चौधरी द्वारा सभी विद्यार्थियों का उत्सवर्धन किया गया।

जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक प्रस्तुति

सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें "स्कूल चलें हम" एवं "ठान लिया हमने" जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!