जेपी हॉस्पिटल भोपाल की व्यवस्थाओं से कलेक्टर नाराज, बोले एम्स वालों से सीखो

Updesh Awasthee
भोपाल, 01 अप्रैल 2026
: बुधवार को कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन,आरएमओ डॉ. प्रेमेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। 

Bhopal Collector Unhappy with JP Hospital Facilities, Asks Staff to Follow AIIMS Bhopal Model

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय की सेवाओं को सतत रूप से बेहतर करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के ज्ञान और तकनीकी कौशल का उन्नयन किया जाए। इसके लिए एम्स के विषय विशेषज्ञों के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जावे। इलाज की गुणवत्ता के साथ - साथ स्टाफ का मरीजों से संवाद और व्यवहार भी अच्छा हो।

अस्पताल में पार्किंग टेंडर में विलंब  पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन द्वारा अवगत करवाया गया कि निविदा की प्रक्रिया की जा रही है और इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

श्री सिंह ने अस्पताल के नवीन भवन में शेष रह गए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करवाने के निर्देश दिए।  साथ ही सभी पेंडिंग कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि नए भवन के साथ ही अस्पताल में नवीन चिकित्सा सेवाओं को भी शुरू करने के प्रयास किए जाएं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!