पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट को मुख्यमंत्री की हरी झंडी, निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 अप्रैल 2026
: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक का आयोजन समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में किया गया। रियल एस्टेट कारोबारी और भोपाल में प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की रुचि रखने वालों के लिए बड़ी खबर है कि संचालक मंडल ने पश्चिम भोपाल बायपास के परिवर्तित एलाइनमेंट को अनुमोदन प्रदान कर निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन उपस्थित थे। 

CM Clears Revised Alignment of West Bhopal Bypass, Project Gets Green Signal

पहले पश्चिम भोपाल बाईपास मंडीदीप के पास इकायाकलां (Itayakalan / Ikaya Kalan) से शुरू होकर फंदा तक (लगभग 41-42 किमी) जाता था। इसको लेकर काफी आपत्ति और विवाद की स्थिति बन गई थी। वेस्टर्न बाईपास के कारण 6000 पेड़ों को काटा जाना था। रास्ता पानी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में डिस्टरबेंस होने वाला था और समसगढ़ का प्राचीन शिव मंदिर भी हटाना पड़ता। इसके कारण श्रद्धालुओं में आक्रोश था। इसके अलावा प्रशासनिक परेशानी भी थी। पुराने रूट पर जमीन और अन्य प्रकार के कई विवाद थे। अब जो नया रूट प्रस्तावित किया गया है, वह पुराने रूट से छोटा है। रतनपुर सड़क/11 मील क्षेत्र से शुरू होगा। इसके कारण वेस्टर्न बाईपास की लंबाई 41-42 किलोमीटर से घटकर लगभग 35-36 किमी रह जाएगी।

माना जा रहा है कि 25 गांवों की जमीन अधिग्रहण (भोपाल और रायसेन जिले में, जिसमें कोलार तहसील के कई गांव शामिल हैं।) का काम अब शुरू कर दिया जाएगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!