SAGE PLAZA BHOPAL में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी, दो पत्रकार घायल

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमर्शियल एरिया SAGE PLAZA में शाम को तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट में सवार 7 लोगों को चोट आई है। सभी पत्रकार हैं और अपने एक पत्रकार के साथी से मिलकर लौट रहे थे। इनमें से दो की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Lift Collapses from Third Floor at SAGE Plaza Bhopal, Two Journalists Injured

घायलों को नर्मदा और सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना एपमी नगर पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी, दिलीप भदोरिया, अनीता चौबे, प्रगति श्रीवास्तव, सादिया खान एक पत्रकार साथी से मिलने सागर प्लाजा स्थित ऑफिस में गए थे।

वहां से लौटते समय तीसरी फ्लोर से लिफ्ट नीचे जा गिरी। हादसे में रिजवान अहमद सिद्दीकी और सुशील त्रिपाठी के पांव में गंभीर चोट है। सिद्दीकी का नर्मदा जबकि सुशील का सेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!