भोपाल, 22 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू हुआ लेंसकार्ट विवाद अब पूरे देश में चर्चा और प्रतिक्रिया का विषय हो गया है। बागेश्वर धाम वाले श्री धीरेंद्र शास्त्री जी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपनी कथा के दौरान इस प्रसंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लेंसकार्ट (Lenskart) के मुख्य संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल (Peyush Bansal) का नाम लिए बिना, लेकिन उनको संबोधित करते हुए ठेठ बुंदेलखंडी में उन्होंने कंपनी के कदम की निंदा करते हुए कंपनी के मालिक को कहा कि, नक्कटा, तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में क्या कर रहा है।
Piyush Bansal Faces Controversial Comment from Bageshwar Dham
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि "एक कंपनी है उसका नाम लेंसकार्ट है, उसने बोला है अपनी कंपनी के वर्करों को कि हमारे यहां कोई तिलक लगा के नहीं आ सकता, मंगलसूत्र पहन के नहीं आ सकता, सिंदूर लगा के नहीं आ सकता…आगे बोले ठटरी के बरे! नक्कटा! तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? आगि के लगे! तेरो कक्का को भारत है का? हां! हमारे तो बाप का भारत है।
हां! जिनको तिलक से, चंदन से, वंदन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बाबा बागेश्वर से दिक्कत हो, वो पतली गली लाहौर खिसक लें। और लेंसकार्ट वालों से भी कहेंगे-बेटा! गड़बड़ हो गए हो तुम। अभी भी मौका है सुधर जाओ, वरना भारत को कानून सुधार भी देता है। और यूपी में पुलिस तो वैसे ही फेमस है... गाड़ी पलटई जात!
दरअसल, यह विवाद लेंसकार्ट की तरफ से ड्रेस कोड जारी होने के बाद शुरू हुआ। इसमें निर्देशित किया गया है कि लेंसकार्ट की कर्मचारी किसी भी प्रकार के धार्मिक प्रतीक चिन्ह धारण नहीं कर सकते। कंपनी के हिसाब से इस निर्देश में बुर्का और सिंदूर दोनों आते हैं। लेकिन भोपाल में हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू किया और अब पूरे देश में इस विषय पर चर्चा और प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

.webp)