सड़क निर्माण की मांग पर आदिवासियों में रोष, मंगलवार को PWD कार्यालय का घैराव होगा

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 26 अप्रैल 2026
: सोंडवा ब्लाक के ग्राम फडतला क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आदिवासी ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फड़तला मिडिल स्कूल से नेवा माता होते हुए थोड़ सिंधी मार्ग (लगभग 1.50 किमी) के निर्माण हेतु ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को आवेदन देने का प्रयास किया, लेकिन विभागीय अधिकारियों पर आवेदन लेने में टालमटोल और अनदेखी के आरोप लगे हैं। 

Tribal Protest Over Road Demand in MP, PWD Office Gherao Planned on Tuesday

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। साथ ही स्वीकृत निर्माण कार्य में भी अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आदिवासी नेता महेश पटेल को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

महेश पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन देंगे और इसके बाद लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। क्षेत्र के कई आदिवासी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे विकास कार्यों की गति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट: नवीन सेन।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!