सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए हाई लेवल मीटिंग में सीएम के संकेत - मध्य प्रदेश समाचार

Updesh Awasthee
MP Govt Transfers Likely Soon
भोपाल समाचार, 17 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश शासन के लिए काम करने वाले उन सभी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है जो इस साल ट्रांसफर लेना चाहते हैं। बुधवार को हुई हाई लेवल मीटिंग में सीएम डॉ मोहन यादव ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। ब्यूरोक्रेसी को मैसेज मिला है कि सीएम चाहते हैं इस साल भी कर्मचारियों के ट्रांसफर होने चाहिए। 

MP Transfers Likely Soon: CM Signals in High-Level Meeting on Govt Employees

दरअसल, जनगणना इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यों के कारण साल 2026 में सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफार्मर की संभावना बहुत कम लग रही थी। मंत्रालय में इस बात को लेकर लगभग निष्कर्ष की स्थिति बन गई थी कि इस साल ट्रांसफर नहीं होंगे लेकिन अब एक बार फिर उम्मीद बढ़ गई है। बुधवार को राजधानी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि इस साल भी कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगाया गया प्रतिबंध एक महीने के लिए खोल दिया जाएगा। अब मंत्रालय में नई ट्रांसफर पॉलिसी के ड्राफ्ट को रिव्यू किया जा रहा है। 

हलचल तो ऐसी है कि इसी महीने की लास्ट कैबिनेट मीटिंग में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश की नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट प्रस्तुत कर दिया जाएगा और एक महीने के लिए ट्रांसफर ओपन कर दिए जाएंगे। पॉलिसी में सभी विभागों में संबंधित कैडर के 10% तक ट्रांसफर किए जाने की छूट दी जा रही है। प्रभारी मंत्री की पावर पहले जैसी रहेगी और जिले के स्तर पर तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ट्रांसफर कलेक्टर के माध्यम से होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!