श्यामला ज्योतिष पीठ, भोपाल: विक्रम संवत 2013 के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक, अक्षय तृतीया का विशेष दिन आने वाला है। 19 तारीख को सूर्योदय के बाद 10:49 am बजे से वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि का प्रारंभ होगा और 20 अप्रैल को प्रातः 07:27 am बजे तृतीया तिथि का समापन होगा। एक तरफ उदया तिथि है तो दूसरी तरफ पूरे दिन तृतीया तिथि रहेगी। ऐसी स्थिति में अक्षय तृतीया का पूजन, विवाह और खरीदारी इत्यादि कब करना चाहिए। हम यहां पर आपको अक्षय तृतीया की शास्त्र सम्मत तारीख और पूजा का मुहूर्त बताएंगे।
Akshaya Tritiya 2026: Date, Time, Muhurat and City-Wise Timings for Your Location
जैसा कि आप जान चुके हैं 19 अप्रैल को पूरे दिन तृतीया तिथि रहेगी परंतु सूर्योदय के समय तृतीया तिथि नहीं होगी जबकि 20 अप्रैल को सूर्योदय के समय तृतीया तिथि होगी लेकिन सुबह 7:30 बजे तिथि बदल जाएगी। वैष्णव परंपरा के अनुसार उदया तिथि के आधार पर त्योहार मनाए जाते हैं। इस सिद्धांत के आधार पर अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को मनाई जानी चाहिए लेकिन अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इसका एकमात्र मुख्य कारण यह है कि, अक्षय तृतीया मुख्य रूप से तिथि का त्यौहार है। शास्त्रों में उल्लेख है कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, अक्षय होती है। इसका मतलब हुआ कि ऐसी तिथि जिसका क्षय नहीं हो सकता है। यह एकमात्र ऐसा त्यौहार है, जो तिथि के आधार पर मनाया जाता है क्योंकि इसमें सूर्य या चंद्रमा का उदय महत्वपूर्ण नहीं है, इसमें तिथि का होना जरूरी है, और तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को पूरे दिन और सूर्यास्त के बाद अगले दिन 20 अप्रैल 2026 को सूर्योदय तक रहेगी। यह पूरी अवधि अक्षय है। लग्न विवाह आदि के लिए किसी मुहूर्त की जरूरत नहीं है।
अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण आदि धातु में निवेश करने का भी शास्त्रीय मार्गदर्शन मिलता है। इसके अलावा आजकल संपत्ति आदि की खरीदारी भी अक्षय तृतीया के दिन होने लगी है। लेकिन इस दिन लक्ष्मी नारायण जी का पूजन और दान करने का भी विधान है। अन्य किसी भी काम के लिए अक्षय तृतीया के दिन किसी मुहूर्त टाइम की जरूरत नहीं है लेकिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा के लिए मुहूर्त निश्चित है। अक्षय तृतीया की पूजा दिनांक 19 अप्रैल 2026 को तिथि प्रारंभ 10:49 am से लेकर 12:20 pm तक की जानी चाहिए। पूजा करने के लिए आपको लगभग डेढ़ घंटे का समय मिलेगा।
बड़े शहरों में अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त टाइम
- 10:49 AM to 12:34 PM - Pune
- 10:49 AM to 12:20 PM - New Delhi
- 10:49 AM to 12:08 PM - Chennai
- 10:49 AM to 12:26 PM - Jaipur
- 10:49 AM to 12:15 PM - Hyderabad
- 10:49 AM to 12:21 PM - Gurugram
- 10:49 AM to 12:22 PM - Chandigarh
- 10:49 AM to 11:36 AM - Kolkata
- 10:49 AM to 12:38 PM - Mumbai
- 10:49 AM to 12:19 PM - Bengaluru
- 10:49 AM to 12:39 PM - Ahmedabad
- 10:49 AM to 12:20 PM - Noida
भारत के जिन शहरों के लिए मुहूर्त टाइम नहीं दिया गया है, वहां के निवासी यह देखें कि ऊपर दी गई लिस्ट में जो भी बड़ा शहर आपका सबसे नजदीक है, उसके ही मुहूर्त टाइम का पालन करें।

.webp)