आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भारतीय मजदूर संघ की प्रदर्शन रैली का ऐलान - MP NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 17 अप्रैल 2026:
भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को सभी जिला मुख्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी की मांगों के निराकरण के संबंध में प्रदर्शन रैली ज्ञापन देने का कार्यक्रम करेगा। इसी तारतम में भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारी की मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम श्रीमान कलेक्टर महोदय ग्वालियर को ज्ञापन देगा। 

Bharatiya Mazdoor Sangh Announces Protest Rally for Outsourced Employees

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भारतीय मजदूर संघ की मुख़्य मांगे ये है:- 
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए प्रदेश में निगम/ मंडल का गठन किया जाए। 
  • श्रम कानूनो का सख़्ती से पालन किया जाए। 
  • आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जावे। 
  • समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। 
  • ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद हो। 
  • 8 घंटे से अधिक काम थोपना बंद हो और अतिरिक्त कार्य का ओवर टाइम दिया जाए। 
  • ईएसआई, ईपीएफ सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित हो और आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय समाप्त हो। 
ई रिक्शा वाहनों को कलर कोटिंग से मुक्त किया जाए अन्यथा सभी ई व्हीकल टैक्सी को भी कलर कोडिंग के दायरे में लाया जाए। 

भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर के जिला अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं जिला मंत्री गोविंद सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया, दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को सभी आउटसोर्स कर्मचारी अलकापुरी तिराहे पर शाम 4:00 बजे एकत्रित होंगे। वह रैली के रूप में वहां से चलते हुए कलेक्ट्रेट ग्वालियर पहुंचेंगे और शाम 5:00 बजे माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे। भारतीय मजदूर संघ, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के समस्याओं को निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है। 

उसी के तहत आज भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पाटणकर चौराहा ग्वालियर में जो ऑटो स्टैंड ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंद करा दिया गया था जब के वह 1990 से माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा स्थापित किया गया था, उसको पुनः स्थापित करने हेतु एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल जी से एवं आईजी श्री अरविंद सक्सेना जी से मिला उन्होंने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में सुरेंद्र सिंह भदोरिया विभाग प्रमुख ग्वालियर दतिया,भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्ट प्रभारी ग्वालियर श्री विजय राठौड़ जी,जिला सह मंत्री प्रदीप दीखित जी,आउटसोर्स कर्मचारी संघ से श्री राम भुवन सिंह जादौन जी, पाटणकर चौराहा ऑटो स्टैंड के महेंद्र सिंह एवं राजू खान सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!