भोपाल जनगणना समाचार: 6000 कर्मचारी मकानों की लिस्ट बनाएंगे, प्रथम चरण की तैयारियां पूर्ण

Updesh Awasthee
भोपाल, 14 अप्रैल 2026
: भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर भवन/मकान नम्बर अंकन, अनुमानित परिवार संख्या, मुखिया का नाम, निवास का स्वरूप (आवासीय/अनावासीय) सहित अन्य आवश्यक जनगणना संबंधी आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा। 

Bhopal Census Update: 6000 Staff to List Houses, Phase 1 Preparations Complete

जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि एक मई से प्रारंभ होने वाले प्रथम चरण में उक्त कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से #HLB भोपाल जिले के शहरी क्षेत्र को 25 चार्जों में बांटा गया है जिसमें चार्ज स्तर पर ही 5042 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के चार्जों में 907 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। एक प्रगणक को 200 मकानों की गणना करनी है। ग्रामीण क्षेत्र में 04 चार्ज बनाए गए हैं जिसमें बैरसिया नगर परिषद, बैरसिया ग्रामीण, हुजूर एवं कोलार इसके साथ ही उनके कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। 

चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा हैं जो 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी इसमें मकान नम्बरिंग की प्रक्रिया, सूचीकरण के दौरान सावधानियां, घर-घर भ्रमण की कार्ययोजना, अभिलेखों की शुद्धता, समय-सीमा के पालन तथा आम नागरिकों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया है। 

जनगणना 2026-27 का पहला चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई के बीच चलेगा, जो पूरी तरह डिजिटल होगा। इसमें 33 सवालों के साथ मकानों की जियो-टैगिंग और पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना (Self-enumeration) का विकल्प दिया जा रहा है। जो 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगा।

प्रथम चरण: मकान सूचीकरण की मुख्य तैयारियां

डिजिटल सर्वे (Digital Census): डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल ऐप और स्मार्टफोन का उपयोग।
स्व-गणना पोर्टल: नागरिक se.census.gov.in पोर्टल या News On AIR पर घर बैठे 15 दिनों के भीतर खुद की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। 

33 सवालों का सेट: घर की बनावट (छत, दीवार, फर्श), मकान नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, और सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय, वाहन) से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। मकानों की जियो- टैगिंग की जाएगी, जिससे सही डिजिटल मैपिंग हो सके। मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी जिसमें प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।

भोपाल जिले में लगभग 6000 से अधिक कर्मचारी कराएंगे जनगणना का कार्य

दूसरा चरण: यह चरण अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यक्तिगत जनसांख्यिकीय डेटा लिया जाएगा। विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना- 2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा पहले चरण में मकान सूचीकरण। मकान सूचीकरण में सभी भवनों और संरचनाओं की सूची तैयार की जाएगी तथा आवासीय स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। भवनों की जियो-टैगिंग भी की जाएगी और प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।
समाचार क्रमांक/309/045: विजय/अरुण शर्मा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!