भोपाल समाचार, 2 अप्रैल 2026: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव 2028 में कांग्रेस के संभावित सीएम कैंडिडेट श्री जीतू पटवारी, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और फोटो में जमीन से जुड़े नेता दिखाई देते हैं लेकिन एक्चुअल में बड़े घमंडी है। जनता तो दूर की बात अपने कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलते। यह कोई आरोप नहीं बल्कि एक्सपीरियंस है जो कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भारी मीटिंग में जीतू पटवारी के सामने शेयर किया।
जीतू पटवारी: बताओ मेरा नेतृत्व कैसा है, कार्यकर्ता: आप तो बड़े घमंडी हो
दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस के नेताओं की भोपाल स्थित इंदिरा भवन में एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया गया था। चुनाव का समय नजदीक आ गया है। एक तरफ श्री कमलनाथ तो दूसरी तरफ श्री अजय सिंह एक्टिव हो गए हैं। श्री कमलनाथ हाई कमान की परिक्रमा कर रहे हैं तो श्री अजय सिंह मध्य प्रदेश की यात्रा पर निकल चुके हैं। ऐसी स्थिति में हाई कमान तक यह संदेश पहुंचाने के लिए कि "मैं ही सबसे अच्छा नेता हूं" श्री जीतू पटवारी ने अपने भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं से पूछ लिया कि मेरे नेतृत्व में संगठन कैसा चल रहा है, मेरा कामकाज कैसा है। एक कार्यकर्ता ने तुरंत खड़े होकर कहा कि, आप तो कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलते।
Congress Worker Calls Jitu Patwari ‘Arrogant’ at Bhopal Meeting, Sparks Row
कार्यकर्ता ने जीतू पटवारी को उनके मंत्रीकाल के दौरान का एक किस्सा सुना दिया कि कैसे वह डेढ़-दो घंटे उनसे मिलने के लिए इंतजार करता रहा। पटवारी आए और कार में बैठकर चले गए, उससे नहीं मिले। कार्यकर्ता ने सबके सामने जीतू पटवारी को नसीहत दी कि कोई कार्यकर्ता आपसे मिलने आए, अपनी बात कहना चाहे तो थोड़ा सा, दो मिनट उसे गंभीरता से सुन लें।
कुल मिलाकर श्री जीतू पटवारी की पूरी प्लानिंग गुड गोबर हो गई। वह राहुल गांधी तक जो मैसेज पहुंचाना चाहते थे, पार्टी में अपने विरोधियों के हौसले पस्त करना चाहते थे, ऐसा तो कुछ नहीं हुआ उल्टा इस घटना ने विरोधियों के लिए ईंधन का काम किया है।

.webp)
