इंदौर में महिला कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने वॉशरूम में स्पाई कैमरा लगाया

Updesh Awasthee
इंदौर, 7 अप्रैल 2026
: बड़ा मामला सामने आया है। तुकोगंज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहा स्थित ग्रैविटी टावर में संचालित एक प्राइवेट ऑफिस के वॉशरूम में स्पाई कैमरा पकड़ा गया है। इन्वेस्टिगेशन के बाद पता चला कि एक युवा सफाई कर्मचारियों ने, महिला कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने के लिए यह कैमरा लगाया था और उसके मोबाइल से कई वीडियो भी मिले हैं। 

Spy Camera Found in Indore Office Washroom, Women Employees Allegedly Blackmailed

घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र की है, जहां कंपनी में कार्यरत शैलेंद्र बोरसे की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमर टेकरी का निवासी है और कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था।शिकायत के अनुसार, सफाई के दौरान आरोपी ने वॉशरूम में खुफिया कैमरा फिट कर दिया और उसे अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। शनिवार को अचानक उसकी जेब से संदिग्ध डिवाइस गिर गया, जिसके बाद कर्मचारियों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया गया। 

कंपनी द्वारा की गई आंतरिक जांच में जब आरोपी का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें कई वीडियो मिले। इसके बाद रविवार को आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने एक एप के जरिए करीब 700 रुपये में खुफिया कैमरा खरीदा था। वह पिछले दो दिनों से इस हरकत को अंजाम दे रहा था और रिकॉर्डिंग के बाद कैमरा निकाल लेता था। जिस वॉशरूम में कैमरा लगाया गया, उसका उपयोग महिला और पुरुष दोनों करते थे।

घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!