इंदौर, 16 अप्रैल 2026: भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने इंदौर में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक संचालित सभी प्रकार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, और इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली सभी आंगनबाड़ियों का टाइम चेंज कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ गांव का कहना है कि इस साल की गर्मी, पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
Indore Changes School and Anganwadi Timings Amid Intense Heatwave
कार्यालय कलेक्टर जिला इंदौर से आज 16 अप्रैल 2026 को जारी हुए आदेश क्रमांक 1068 में लिखा है कि, वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण स्कूलों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। एतद् द्वारा इन्दौर जिला अन्तर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा-8 तक संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के अध्यापन का समय प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाता है। परीक्षाएँ निर्धारित समय अनुसार संचालित होगी।
उक्त के क्रम में इन्दौर जिलें के संचालित होने वाली समस्त ऑगनवाड़ी मे बच्चों हेतु प्रातः 08:30 से 11:30 बजे तक संचालित होगी। कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत संचालित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, 2026 की गर्मी इंदौर में काफी तीखी रहने वाली है। अधिकतम पर तापमान 50 डिग्री तक जाएगा लेकिन न्यूनतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है। इसके कारण गर्मी के मौसम में इंदौर में जीना मुश्किल हो जाएगा। इस बार दोपहर में इंदौर की सड़कों पर गर्मी का कर्फ्यू दिखाई देगा।

.webp)
