BHOPAL में कारोबारी की मौत चिंता का विषय, मौत के तीन संभावित कारण और एक समस्या

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 अप्रैल 2026
: टीटी नगर/सेकंड स्टॉप क्षेत्र स्थित प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में कारोबारी की मौत, शहर में चर्चा और चिंता का विषय बन गई है। वह 25 साल के एक्सपीरियंस तैराक थे और सिर्फ 4 फीट पानी में तैर रहे थे। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह साइलेंट हार्ट अटैक है, या कोई एक्सीडेंट जो कभी-कभी एक्सपीरियंस स्विमिंग करने वालों के साथ हो जाता है या फिर कोई साजिश है। 

Bhopal News: Businessman’s Death Sparks Questions, 3 Causes and One Major Concern

श्री संजय त्यागी की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। अमतलाश कॉलोनी शाहपुरा में रहते थे। रोज स्विमिंग करते थे। उनकी बेटी राशि त्यागी भोपाल की तरफ से तैराकी करती है। श्री संजय त्यागी पिछले 20 साल से प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में रोज स्विमिंग करने के लिए आते थे। हमेशा की तरह बुधवार 15 अप्रैल को भी आए थे लेकिन लोगों ने देखा कि 4 फीट पानी में तैरते हुए अचानक डूबने लगे। उनको तत्काल बाहर निकाला गया। ट्रेनर जो कुछ भी कर सकता था उसने करने की कोशिश की। फिर तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह समाचार शहर में तेजी से फैल रहा है। क्यूंकि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है इसलिए चर्चा और चिंता दोनों ज्यादा हो रही है।

मौत की तीन संभावनाएं:-

  1. लंबे समय से रोज स्विमिंग करने वाले लोग कभी-कभी लापरवाह हो जाते हैं और इसके कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं। पानी अचानक उनके शरीर के ऐसे हिस्सों में पहुंच जाता है, जो उनकी मृत्यु का कारण बन जाता है। पहले भी तरह की करने वाले कुछ एक्सपीरियंस खिलाड़ी इस तरह के हादसों का शिकार हुए हैं। 
  2. इस तरह की मृत्यु पर आजकल डॉक्टर बिना कुछ सोचे समझे साइलेंट हार्ट अटैक बोल देते हैं। यह भी हो सकता है। अच्छी बात यह है कि पोस्टमार्टम के बाद साइलेंट हार्ट अटैक के बारे में शायद कुछ पता चल सकेगा। 
  3. श्री संजय त्यागी शहर के प्रसिद्ध कारोबारी थे। अच्छा पैसा था और ट्रेडिंग करते थे। यह भी हो सकता है कि उन्होंने किसी ऐसे पदार्थ का सेवन किया हो जिसके कारण मृत्यु हो गई या फिर कहीं किसी ने कोई इंजेक्शन की सुई चुभा दी, जिसके कारण थोड़ी देर बाद ब्लड प्रेशर और हार्टबीट अचानक बढ़ गए, जो मौत का कारण बने। क्योंकि श्री संजय त्यागी पिछले 20 साल से रोज शाम को यहां आते थे इसलिए उनके खिलाफ किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

यदि यह हत्या है तो बहुत ही शातिर तरीके से की गई है। घटना पानी में होने के कारण शायद कुछ सबूत नष्ट हुए हो या फिर प्रभावित हुए हों। इसलिए संभव है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में या फिर पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान भी इसके बारे में कुछ पता ना चल पाए। 

मृत्यु का कारण कुछ भी हो लेकिन पुलिस के सामने चुनौती है कि वह मृत्यु के कारण को तथ्य और तर्क के साथ स्पष्ट करें। ताकि व्यापारियों में बैठा हुआ डर खत्म हो सके। 

प्रकाश तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में 3000 ज्यादा से लोग रजिस्टर्ड हैं। जबकि स्विमिंग पूल की क्षमता काफी कम है। लोगों का कहना है कि यहां पर, इमरजेंसी स्ट्रेचर/फर्स्ट एड किट की कमी है जबकि 3000 से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन होने के कारण यहां पर एक संजीव निकली नहीं होना चाहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!