VIRAL VIDEO: हर्षा रिछारिया को भी लव जिहाद का शिकार बनाने की कोशिश

Updesh Awasthee
भोपाल, 4 अप्रैल 2026
: प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया को लव जिहाद का शिकार बनाने की कोशिश की गई। हर्षा रिछारिया ने खुद यह बात पब्लिक के साथ शेयर की है। हालांकि हर्षा ने यह नहीं बताया कि, वह शिकारी के जाल से कैसे बची, और क्या अब उसको विश्वास है कि उसे कोई खतरा नहीं है। 

Attempt to make Harsha Richharia a victim of 'Love Jihad'

इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए हर्ष ने बताया कि, मुझे कुछ मेल मिले एक व्यक्ति के पिछले कुछ दिनों में जिसने बराबर मुझसे यह पूछा कि तुम कैसी हो, कहां हो, कोई खबर नहीं तुम्हारी, तुम्हारी हेल्थ ठीक है कि नहीं है? तुम कोई पोस्ट क्यों नहीं डाल रही हो? देखो हर्षा यह सब चीज ठीक है, नेम फेम के लिए फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तो ठीक है लेकिन एंड में इससे घर नहीं चलता, इससे इनकम नहीं होती, उसके लिए क्या फ्यूचर प्लान है? तुम मुझसे शेयर कर सकती हो और भी बहुत सी चीज है। उसने बराबर मुझे कई मेल किए, उसने बाकियों की तरह मुझे फेक पाखंडी कुछ भी नहीं बोला। उसने मुझे मेल करके पूछा मेरे बारे में। 

इसके बाद हर्षा ने अपनी स्टोरी का कंक्लूजन बताते हुए हिंदू समाज को मैसेज दिया कि, जब आपकी लड़की इमोशनली वीक होती है, तब यह लोग उसको इमोशनली सपोर्ट करके उसके नजदीक आ जाते हैं। फिर उसको विश्वास दिलाते हैं कि देखो मैंने तुम्हें तब समझा जब कोई और तुम्हें सुनने तक को राजी नहीं था। तब उस लड़की को लगता है कि हां, इससे अच्छा मेरे लिए कौन हो सकता है? 

हर्षा रिछारिया ने अपने स्टेटमेंट में यह नहीं बताया कि उसने, भावनाओं का फायदा उठाने की कोशिश करने वाले को क्या जवाब दिया। यह भी नहीं बताया कि क्या उसको लव जिहाद का शिकार बनाने की कोशिश बंद हो गई है और क्या वह सुरक्षित है। हालांकि इंस्टाग्राम पर हर्षा रिछारिया के अपडेट आ रहे हैं और यह स्पष्ट हो रहा है कि अभी तक हर्षा ने अपनी लाइफ का गोल सेट नहीं किया है। इतना जरूर पता चलता है कि वह साधु संन्यासियों की पॉलिटिक्स से बाहर निकाल कर भक्ति मार्ग की तरफ आगे बढ़ रही है। 

हर्षा रिछारिया का वायरल वीडियो जिसमें उसने लव जिहाद को एक्सपोज किया

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!