देवास में सस्पेंड कर्मचारियों को बहाल करने के निर्देश, समस्याओं के समाधान हेतु परामर्शदात्री समिति की बैठक

Updesh Awasthee
देवास, 2 अप्रैल 2026:
जिले में समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवा स्‍वत्‍व, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेड पे एरियर, सेवा निवृत्‍त कर्मचारियों के पीपीओ, समयमान वेतनमान आदि लम्बित प्रकरणों एवं कर्मचारियों को आ रही समस्‍यों के निराकरण के उद्देश्‍य से जिलास्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

Dewas Orders Reinstatement of Suspended Employees, Advisory Committee Meets

बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री सोलंकी ने निर्देश दिये कि सभी जिला अधिकारी अपने विभाग में कर्मचारियों से संबंधित जो भी लम्बित प्रकरण चल रहे हैं, उनका शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने पेंशन अधिकारी को जिले में शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति पर सभी प्रकार के भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारियों की सीआर का समय पर निर्धारण होना चाहिए ताकि उन्‍हें समयमान वेतनमान के समय कोई समस्‍या नहीं आये।

अपर कलेक्‍टर श्री सोलंकी ने कहा कि जिले में सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस सुविधा प्रारंभ हो गई है, इसके लिए सभी कर्मचारियों को कम्प्युटर, प्रिंटर आदि की उपलब्धता कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में लंबे समय से निलंबित कर्मचारी हैं यदि उन पर कोई भी कानूनी प्रकरण नहीं चला रहा है तो उन्हें बहाल करवाया जाएं। सेवा निवृत्‍त कर्मचारियों का पीपीओ समय पर जारी किया जाये। पेंशन फॉर्म एवं स्‍वीकृति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये। राज्‍य सरकार की पेंशन योजनानुसार सभी को समय पर पेंशन का भुगतान हो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!