Big Promise by CM Mohan: 1 पैसा टैक्स बढ़ाए बिना किसानों को चार गुना मुआवजा और डबल विकास करेंगे

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 22 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सीएम हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी सरकार जनता पर एक पैसा टैक्स बढ़ाए बिना 2 गुना बजट, किसानों को चार गुना मुआवजा और लाडली बहनों को 3 गुना राशि देगी। मुख्यमंत्री आज कैबिनेट मीटिंग में पारित हुए मध्यप्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार नियम 2015 पर चर्चा कर रहे थे। इसके तहत किसानों को चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। 

विकास के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा उपहार

मंत्रि-परिषद ने किसानों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 'मध्यप्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार नियम 2015' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गुणन कारक (Multiplication Factor) को बढ़ाकर 2.0 कर दिया गया है। इसको सरल भाषा में समझिए। सामान्य तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में जमीन की कलेक्टर रेट बहुत कम होती है जबकि जमीन का सौदा अधिक कीमत पर होता है। ऐसी स्थिति में राज्य के विकास के लिए किसान अपनी जमीन देने में संकोच करते हैं। Multiplication Factor) को बढ़ाकर 2.0 कर देने से, जो भी किसान विकास के लिए जमीन देगा, उसको कलेक्टर रेट का चार गुना मुआवजा मिलेगा। इस प्रकार हजारों किसानों को तो सौदे से ज्यादा जमीन मिल जाएगी। 

मध्य प्रदेश भूमि अर्जन अधिनियम में संशोधन तत्काल लागू

दूसरी गुड न्यूज़ यह भी है कि, कैबिनेट ने जो मंजूरी दी है, नोटिफिकेशन के साथ ही यह लागू हो जाएगी। मतलब इसके लिए विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र तक की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने, यह भी बताया कि जिन भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, उनको भी चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। 

इतना खर्चा बढ़ गया है पैसा कहां से आएगा

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, सबसे मुद्दे का सवाल यह पूछा गया कि, एक तरफ लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ाया जा रहा है। 1000 से शुरू हुए थे 3000 देना है। दूसरी तरफ किसानों के फसल उत्पादन पर भी बोनस बढ़ाया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट पर खर्च दोगुना हो गया है। सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ता जा रहा है। सरकारी सिस्टम भवन मशीन और वहां इत्यादि का मेंटेनेंस बढ़ता जा रहा है। हर प्रकार के खर्च बढ़ रहे हैं और ऐसे में चार गुना मुआवजा देने से सरकारी खजाने पर बोझ और अधिक बढ़ जाएगा। इतना सारा पैसा कहां से आएगा। 

Big Promise by CM Mohan Yadav: Not a Single Paisa Tax Hike, Double Growth, 4x Compensation for Farmers

जवाब में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, जनता पर ₹1 का टैक्स बढ़ाए बिना, हमारी सरकार मध्य प्रदेश को विकसित राज्यों की सूची में शामिल करेगी। विकास भी होगा, खर्चों में भी कटौती नहीं होगी और टैक्स भी नहीं बढ़ाएंगे। यही हमारी सरकार की उपलब्धि होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!