आउटसोर्स कर्मचारी के लिए भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर ने ज्ञापन सौंपा

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 21 अप्रैल 2026
: भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को सभी जिला मुख्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी की मांगों के निराकरण के संबंध में प्रदर्शन रैली ज्ञापन देने का कार्यक्रम के तारतम में भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर ने आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारी की मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम श्रीमान कलेक्टर महोदय ग्वालियर को ज्ञापन सौपा। 

मुख़्य मांगे ये है 
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए प्रदेश में निगम/ मंडल का गठन किया जाए, 
  • श्रम कानूनो का सख़्ती से पालन किया जाए, 
  • आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जावे, 
  • समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, 
  • ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद हो, 
  • 8 घंटे से अधिक काम थोपना बंद हो, 
  • अतिरिक्त कार्य का ओवर टाइम दिया जाए, 
  • ई एस आई, ई पी एफ सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित हो, 
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय समाप्त हो, 
  • साथ ही भारतीय मजदूर संघ मांग की कि किसी भी विभाग मे आउटसोर्स कर्मचारी को बिना कारण बताएं सूचना एवं उसका उत्तर लिए बिना नौकरी से ना निकाला जाए। 

Bharatiya Mazdoor Sangh Submits Memorandum in Gwalior for Outsourced Workers’ Rights

भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर के जिला मंत्री गोविंद सिंह यादव एवं सह मंत्री व आउटसोर्स कर्मचारी क्षेत्र के जिला प्रभारी प्रदीप दीखित ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को सभी आउटसोर्स कर्मचारी अलकापुरी तिराहे पर शाम 4:00 बजे एकत्रित हुए वह रैली के रूप में वहां से चलते हुए कलेक्ट्रेट ग्वालियर पहुंचें वहाँ धरना प्रदर्शन किया और शाम 5:00 बजे माननीय कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौपा। 

भारतीय मजदूर संघ संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के समस्याओं को निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है ज्ञापन में सम्मिलित होने वाले साथी निम्नानुसार रहे: सुरेंद्र सिंह भदोरिया विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर दतिया, जिला अध्यक्ष विष्णु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष धीरज शर्मा, ट्रांसपोर्ट से अध्यक्ष योगेश शर्मा, एम आर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयंत नायक, मयंक समाधीया जिला सचिव,जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन बाथम, नरेंद्र योगी,रामभुवन जादौन, नगर निगम से हरीश राठौर राहुल पवईया, दिलीप श्रीवास्तव,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र दुबे,जितेंद्र जैन, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जितेंद्र यादव जिला सचिव सुनील  आर्य, विजय मिश्रा,बलवीर परमार, धनीराम कुशवाह,विजय सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार सहित सभी सभी विभागों से सैकड़ो आउटसोर्स कर्मचारी बंधु भाई उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!