BHOPAL HIT and RUN: किसान को टक्कर मारकर कार फरार, किसान की मौत

Updesh Awasthee
Bhopal Hit-and-Run: Farmer Killed
भोपाल, 30 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी में एक हाई स्पीड सरकार ने मोटरसाइकिल से जा रहे किसान को टक्कर मारी और फरार हो गई। इस एक्सीडेंट में किस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। 

Bhopal Hit-and-Run: Farmer Killed After Speeding Car Flees Scene

जानकारी के अनुसार हादसा तूमड़ा जोड़ पर रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर जाकर गिरी और चालक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संतोष बंशकार (50) निवासी दोराहा जोड़, राम नगर कॉलोनी के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। बुधवार को वे सीहोर जिले के बिलकिसगंज क्षेत्र में अपनी बहू को छोड़ने गए थे और रात में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तूमड़ा जोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। खजूरी सड़क पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपितों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!