भोपाल में चोर गिरोह सक्रिय, बोर्ड ऑफिस के सामने तीन दुकानों के ताले टूटे

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 3 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपराधियों का अड्डा बनती जा रही है। हर रोज मोबाइल स्नैचिंग होती है, चेन स्नेचिंग होती है, लूट और चौथ वसूली के मामले सामने आने लगे हैं, अपराधियों की गैंग में 100 से ज्यादा सदस्यों की सूचना मिल रही है और अब चोर गिरोह भी सक्रिय हो गया। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर 24x7 पुलिस होती है लेकिन फिर भी सामने वाली लाइन की तीन दुकानों की ताले टूट गए। 

Bhopal Theft Alert: Gang Breaks Into 3 Shops Near Board Office

भोपाल के बोर्ड ऑफिस के सामने स्थित इंडियन कॉफी हाउस गुरुवार रात को हर रोज की तरह इंडियन कॉफी हाउस रात 11 बजे बंद हुआ था। सुबह करीब 9 बजे कर्मचारी रेस्टोरेंट को खोलने पहुंचे तो लॉक टूटा मिला। अंदर चेक करने पर गल्ले में रखे साठ हजार रुपए गायब मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, रेस्टोरेंट के पड़ोस में स्थित दो अन्य दुकानों के भी बदमाशों ने ताले चटका दिए। पुलिस को किसी बाहरी गैंग पर चोरी का संदेह है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 

पुलिस को किस पर शक है और सीसीटीवी कैमरे में क्या रिकॉर्ड हुआ है, यह तो बाद में पता चल जाएगा लेकिन आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने, दुकानों की चोरी कैसे हो गई। क्या भोपाल की पुलिस पूरे देश में बदनाम हो गई है जो बाहर के अपराधी भोपाल में चोरी करने आने लग गए हैं। यह अपने आप में बड़ी चिंता की बात है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!