भोपाल में किसान क्रेडिट कार्ड कांड, तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल, 3 अप्रैल 2026
: सातवां वेतनमान के बावजूद सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार की भूख कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी भोपाल में, जहां पूरी सरकार बैठी है, कर्मचारियों ने किसान क्रेडिट कार्ड कांड कर डाला। अब तक तीन कर्मचारियों को फाइंड आउट किया जा चुका है और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। 

Kisan Credit Card Fraud in Bhopal: Three Staffers Booked by Police

एसआई नवीन वर्मा के मुताबिक रामचरण सिलावट सहकारी समिति ग्राम रायपुर के प्रशासक हैं। उन्होंने पुलिस को लिखित में आवेदन देते बताया कि समिति में तीन कर्मचारी हैं, जिनके नाम हैं मनोज कुमार जाटव, नरेंद्र और मुकेश। यह तीनों कर्मचारी किसानों से KCC लोन की किस्त वसूली का काम देखते हैं। इन तीनों आरोपियों ने किसानों से करीब 41.94 लाख रुपए की वसूली की थी। यह रकम तीनों आरोपियों ने सोसाइटी में जमा नहीं करते हुए खुद हड़प ली है। इस संबंध में समिति कई बार कर्मचारियों को नोटिस देकर रकम जमा करने की बात कह चुकी थी, लेकिन आरोपियों ने पैसे जमा नहीं किए।

नहीं हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी

प्रशासक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अब उनके पकड़े जाने के बाद ही आरोपियों से हड़पी हुई रकम को बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!