भोपाल में दूल्हे राजा को हनीमून से पहले पुलिस उठा ले गई, चाचा ससुर ने फंसा दिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 अप्रैल 2026
: शादी होती है, सुहागरात होती है और फिर जिंदगी के सबसे यादगार टूर "हनीमून" पर जाते हैं लेकिन भोपाल में एक दूल्हे राजा को हनीमून से पहले पुलिस उठा ले गई। लफड़ा पुराने प्यार या पत्नी का नहीं है बल्कि दूल्हे के चाचा ससुर ने उसको फंसा दिया। अब चाचा ससुर और उनका दामाद दोनों कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाएंगे। 

Bhopal Groom Taken by Police Before Honeymoon: Complaint by Relative Triggers Action

यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया पुलिस थाना क्षेत्र का है। दूल्हे का नाम मिस्बाह खान है। दूल्हे राजा प्रॉपर्टी ब्रोकर है। अच्छा खासा पैसा कमा लेते। 8 अप्रैल को शादी थी। सब कुछ खुशी चल रहा था। बारात जब दरवाजे पर पहुंची तो सबका जोश बढ़ गया। इस दौरान आतिशबाजी हुई और आतिशबाजी के बीच फायरिंग भी की गई। इसी दौरान दुल्हन के चाचा आए। उन्होंने एक पिस्तौल निकाली और हवाई फायर किया फिर दूल्हे राजा को दे दी। दूल्हे राजा ने भी पिस्टल से हवाई फायर किया। शादी का माहौल था दनादन वीडियो बन रहे थे। जब यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई। 

शादी के बाद जो समय पत्नी और रिश्तेदारों के साथ बिताना था, वह पुलिस के साथ बीत रहा है। मामला दर्ज हो गया है। जब हनीमून पर निकलना था तब जमानत का इंतजाम हो रहा था। अब कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!